राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया ।थाना क्षेत्र के रतनमाला गांव के मुकेश महतो की नाबालिग पुत्री का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है ।इस बाबत मुकेश ने थाने में आवेदन देकर सरिसवा बाजार निवासी मनकेश्वर महतो के पुत्र सागर महतो को आरोपित किया है। इस मामले में मझौलिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष श्री दास एवं जामदार अरविंद पासवान के नेतृत्व में सरिसवा गांव में सघन छापेमारी की गई ।वही इस मामले में सागर के दो दोस्तों को आवश्यक पूछताछ के लिए मझौलिया पुलिस अपने साथ ले गई है। इस मामले को लेकर चर्चाओं का विषय गर्म है वही लड़का और लड़की दोनों नाबालिग बताये जा रहे हैं।