मांझी(सारण)। मांझी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य दाउदपुर, ताजपुर आदि जगहों पर चौथे दिन सोमवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 1400 लोगों को कोविड-19 का वैक्सीन दिया गया। चार दिनों में अब तक 4780 लोगों को कोविड-19 का वैक्सीन दिया जा चुका है। सभी केंद्रों पर वैक्सीन लेने के लिए प्रतिदिन जुट रही रही भीड़ से लोगों की जागरूकता का पता चल रहा है। हालांकि अभी भी बिना मास्क के बड़ी संख्या में लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार का कहना है कि वैक्सीन लेने के बाद भी सावधानी बरतना जरूरी है। लोगों से अपील है कि वे मास्क का उपयोग एवं सोशल-डिस्टेंस का पालन अवश्य करें।