● बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष ने की बड़ी कर्रवाई

गुठनी(सिवान)। गुठनी में करोना के संक्रमण का पुनः तेजी से अप्रत्याशित प्रसार के मद्देनजर बिहार सरकार आपदा प्रवन्धन विभाग के गाइड लाइन के अनुसार जिला प्रसाशन के आदेश का सख्ती से अनुपालन हेतु स्थानीय पुलिस प्रशासन लापरवाह लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को स्थानीय बीडीओ धीरज कुमार दुबे और अंचलाधिकारी शम्भू राम तथा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कुमार कम्प्यूटर और रूबी फोटो स्टूडियो नामक दो दुकानों को सील कर दिया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने दल बल के साथ सम्पूर्ण बाजार का मुआयना करते हुए मास्क लगाने, तथा बिना मास्क वाले दर्जनो लोगो से जुर्माना भी काटा तथा किसी भी स्थिति में भीड़ इक्कठा नही करने और सामाजिक दूरी के पालन का शख्त निर्देश देते हुए इसे पालन करने का आग्रह भी किया। बताते चलें कि बिहार सरकार के गृह विभाग की विशेष शाखा से हाल में करोना के पुनः बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गाइड लाइन जारी किया गया है जिसमे 5 अप्रैल से 11अप्रैल तक स्कूल कालेजों को बन्द रखने के साथ साथ श्राद्ध और वैवाहिक निजी आयोजनों को छोड़कर अप्रैल के अंत तक सभीं धार्मिक, सरकारी और सार्वजनिक आयोजनों पर पूर्णतः रोक लगा दिया गया है। उक्त आदेश को सभीं संवंधित  अधिकारियों को कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश भी दिया गया है।