शिक्षिका के असामयिक निधन से शोक

मांझी: स्थानीय हसन अली बाजार निवासी रेलवे में इलाहबाद में एसएम के पद पर कार्यरत मंगल चौधरी की पत्नी व ताजपुर मध्य विद्यालय की शिक्षिका 33 वर्षीय अनीता कुमारी का निधन हो गया। वह विगत दो वर्षों से कैंसर से पीड़ित थी। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें छपरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि अनीता कुमारी की शादी वर्ष 2006 में मंगल चौधरी के साथ हुई थी। वह कुशल शिक्षक के साथ अच्छी गृहणी थी। उनके असामयिक निधन से परिवार में मातम छा गया है। 12 वर्षीय पुत्र आर्यन राज व 7 वर्षीय पुत्री अर्शी राज का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं परिजनों, रिश्तेदारों सहित शिक्षक समुदाय शोक की लहर है।




Recent Comments