
मशरक (सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सरकार के निर्देश पर लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान मशरक थाना पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बिना परमिशन के सड़कों पर गाड़ियां दौड़ाने वाले वाहनों की जाच की गई। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार,दारोगा राजेश कुमार रंजन, जमादार अजय कुमार सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। जांच की जद में चार चार चक्का वाहन और दो मोटरसाइकिल पकड़े गए। जिनसे 9000 हजार रुपए चालान के रूप में काटे गए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराए जाने को लेकर थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। बिना अनुमति पत्र एवं आवश्यक सेवा से संबंधित वाहनों को छोड़ अन्य वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक है। थाना क्षेत्र के सिदधात्री मंदिर चौक पर सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया गया।मौके पर थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि लाक डाउन को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाया जाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी थाना क्षेत्र में लाक डाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं बिना काम के सड़कों पर निकलने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी लाक डाउन के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।




Recent Comments