दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

चनपटिया विधायक विधायक प्रकाश राय जी द्वारा सभापति को सुप्रिया रोड में उनके आवास के आस पास बराबर सफाई नही होने की शिकायत बार बार की जा रही थी, कई बार सभापति द्वारा सफाई प्रवेक्षक जुगनू कुमार को सुप्रिया रोड में भेजकर वार्ड 35 के सफाई कर्मियों द्वारा सफाई कराई गई। फिर भी माननीय विधायक द्वारा रविवार को सभापति को पुनः सफाई नही होने की शिकायत की गई। सभापति द्वारा जांच कराया गया जिसमें सभी वार्ड कर्मचारियों तथा जमादार द्वारा सभापति को लिखित प्रतिवेदन दिया गया कि वार्ड 35 के पार्षद पुत्र एनाम द्वारा जबरन वार्ड का कार्य छोड़कर ठेकेदारी का कार्य कराया जाता है, पार्षद के घर के गाय का गोबर, मल, मूत्र इत्यादि प्रतिदिन साफ करने पर बाध्य किया जाता है, नही करने पर गंदा, अभद्र, जाति सूचक गालियां भी देते है, हाथापाई तक उतर जाते हैं। बता दें कि पहले भी कई बार पार्षद पुत्र के इस आचरण से वार्ड के सभी सफाई कर्मी द्वारा एक साथ काम छोड़ा जा चुका है तथा पार्षद पुत्र द्वारा वार्ड के सफाई संसाधनों का लगातार दुरुपयोग उनके द्वारा लिए गए ठेकेदारी के कार्यो में किया जाता रहा है।