हटवाया अतिक्रमण

#परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : जिला मुख्यालय से मिले आदेश पर शुक्रवार को सिसवन प्रखंड अंतर्गत चैनपुर ओपी के महेंद्रनाथ मंदिर के पूर्वी सीमा पर अवस्थित हनुमान मंदिर के निकट भिंडा गैरमजरूआ मालिक जमीन पर अतिक्रमित किए गए भूमि को मुक्त कराया गया। इस दौरान सीओ इंद्रवंश राय तथा बीडीओ के नेतृत्व में चैनपुर ओपी प्रभारी राकेश कुमार के साथ 50 की संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे। अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। पुलिस बल की संख्या देख वहां से ग्रामीण खिसक गए।