
नित्य करें योग, रहे निरोग : मुन्ना
विनीत कुमार, एकमा
एकमा नगर पंचायत के यमुना सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर में एकमा व आसपास के इलाकों के कई लोगो ने भाग लिया। पतंजलि योग पीठ से जुड़ी योग शिक्षिका नैना कुमार व निर्भय तिवारी उर्फ बबलू बाबा ने उपस्थित लोगों से विभिन्न योगासन करवाये। उपस्थित लोगों ने अनुलोम विलोम, सिंहासन, वज्रासन, हंसासन, कपाल भाती आदि योग किये।
दोनो योग शिक्षकों ने लोगो को योग करने के फायदे बताये।
इसके पूर्व योग दिवस कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता कामेश्वर मुन्ना, नैना कुमारी व अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। श्री मुन्ना ने कहा कि नित्य योग कर रोगों को दूर रखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के कारण आज पूरे विश्व पटल पर योग दिवस की गूंज सुनाई दे रही है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी एकमा में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर रौशन सिंह, बन्टी ओझा, विकास सिंह पीकू, प्रकाश सिंह पुन्नू, डॉ पंकज सिंह, शैलेंद्र सिंह, बबलू ओझा, मेराज अंसारी, अजय पटेल, रामनारायण साहू, नन्हकू ओझा, अभिमन्यु समेत कई लोग उपस्थित थे।




Recent Comments