
वैशाली : अचानक आग लगने से छह घर जलकर खाक़, जलकर मरी कई बकरियां
महुआ।महुआ प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर उर्फ मधौल पंचायत अंतर्गत नारंगी सरसिकन गांव स्थित वार्ड संख्या दो में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लगने से छह घर जलकर राख हो गया। यह घटना कैसी हुई इसकी कोई जानकारी नही मिल पाई है। इस बीच एक घर से उठी आग की लपटे देखते ही देखते छह घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से पंप सेट चलाकर एवं दमकल की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।अग्निपीड़ित जामुन मांझी की दो बकरी जहां मर गये वहीं केशा मांझी का एक बकरी समेत सारा सामान समेत नगद कुछ रुपया भी आग की भेंट चढ़ गया। वही रामपुकार मांझी का एक बकरी भी जलकर मर गया। इस अग्निकांड में कपड़ा, बर्तन, अनाज,खाद्य सामाग्री जलकर खाक हो गया। गृहस्वामी के अनुसार लगभग लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया गया है। अग्निपीड़ितों में शिवचन्द्र मांझी,बहादुर मांझी,अशोक मांझी,जोगिंदर मांझी समेत अन्य शामिल हैं।इस अग्निकांड का लिखित सूचना स्थानीय जिलापार्षद अशोक कुमार अकेला व अग्निमाशक पदाधिकारी को देने की बात कही।




Recent Comments