आगामी 20 जनवरी 2020 को राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप की पूण्य तिथि पटना के मिलर उच्च विद्यालय के मैदान में

पटना(अनूप नारायण सिंह)/सहरसा (सिमरी बख्तियारपुर)- 09 दिसम्बर 2019 ‘

आगामी 20 जनवरी 2020 को राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप की पूण्य तिथि पटना के मिलर उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित है।जिसके मुख्य अतिथि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी होंगे। साथ में माननीय मंत्री अशोक चौधरी व नीरज सिंह भी होंगे। लोगों तक यह संदेश पहुंचाने व भारी संख्या में जुटकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माननीय प्रवक्ता संजय सिंह जी दिनांक 8 नवम्बर 2019 को चम्पारण की धरती मोतिहारी से कार्यक्रम की शुरुआत किये थे और तब से लगातार बिहार भ्रमण कर रहें है। जहाँ इस कार्यक्रम को लेकर लोगों के बीच अत्यधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। बढ़ चढ़ के माननीय प्रवक्ता श्री संजय सिंह जी का गाजे-बाजे के साथ स्वागत करते हैं और उनकी बातों को ध्यान से सुनते है।

इसी क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 09 दिसम्बर को सहरसा जिलान्तर्गत सिमरी बख्तियारपुर विधान सभा के सिरडीहा में प्रवक्ता संजय सिंह जी सभा को संबोधित करते हुए कहे आज बिहार भ्रमण के मेरा यह 18 वां जिला है। भारी संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। श्री सिंह के साथ में छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू, बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा, युवा जदयू प्रवक्ता ओमप्रकाश सेतु जी, राज्य कार्यकरिणी सदस्य जदयू संजय कुमार सिंह, मुखिया विनीत कुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह, सुनील बाबू, श्री अमर सिंह अलावे अजय सिंह जी, सोनू सिंह जी, श सत्यप्रकाश, राहुल सिंह जी, रिंकू जी व आदि नेतागण उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद नारायण सिंह अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा, संचालन श्री सुमन कुमार सिंह ने की। इसके आयोजक श्री जीवन कुमार सिंह थे। इनके अलावे कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा श्री किशोर कुमार सिंह, प्रवक्ता क्षत्रिय महासभा डॉक्टर राजीव कुमार सिंह, भुवनेश्वर सिंह, राजकिशोर सिंह, बालकृष्ण सिंह, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, ठाकुर प्रताप सिंह, नंदकिशोर बाबू,अजय कुमार सिंह, हरिओम सिंह, जवाहर प्रसाद सिंह के अलावे आदि नेतागण सभा को संबोधित किये।