शहीदों की याद में तरैया में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जलाया गया अमर ज्योति द्वीप
तरैया।26.02.2019
एक द्वीप शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत शहीदों की याद में प्रखण्ड के तरैया ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अमर ज्योति द्वीप प्रज्वलित किया गया।सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि पीएम मोदी के पहल पर पहली बार भारत मे शाहिद स्मारक इंडिया गेट के सामने बनाया गया है।जहाँ शाहिद जवानों और परमवीर चक्र प्राप्त अमर सेनानियों की समाधि बनाया गया है।उक्त स्थल पर हमारे भारत के लोग भ्रमण कर अपने वीर शहीदों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे और उनकी इतिहास अमर रहेगी।इसके लिए सांसद ने पीएम को बधाई दिया।उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला के 12 दिन बाद भारत ने आतंकियों के ठिकाने पर सर्जिकल स्ट्राइक करके यह दिखा दिया कि अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नही।पीएम मोदी को इस सर्जिकल स्ट्राइक के लिए बधाई दिया।एक द्वीप शहीदों के नाम के तहत शहीदों को याद कर अमर ज्योति द्वीप जलाया गया।पचरौर हनुमान मंदिर एवं दुर्गा मंदिर तथा रामबाग घंटी बाबा के परिसर में भी अमर ज्योति द्वीप जलाया।उक्त मौके पर भाजपा नेता संजय सिंह,अमरनाथ सिंह,दिलीप राम,लालकिशोर सिंह,मुन्ना सिंह,विजय सिंह,देवकुमार सिंह,श्रीकांत सिंह,मुन्ना तिवारी,उपेन्द्र सिंह,श्रीनिवास सिंह व अन्य मौजूद थे।इधर पचभिण्डा व तरैया के विभिन्न गाँवो में पूर्व विधायक जनक सिंह द्वारा भी अमर ज्योति द्वीप जलाया गया।उक्त मौके पर योगेन्द्र सिंह कुशवाहा,रामाधार सिंह,गुड्डू कुशवाहा,अशोक राम व अन्य मौजूद थे।