वैशाली : माँ से मारपीट करते देख पुत्र ने ही नशेड़ी पिता की कर दी हत्या

लालगंज : नशेड़ी पिता द्वारा माँ को पीटते देखकर आग बबूला हुआ 16 वर्षीय बेटा अपने पिता को धारदार हथियार से मारकर हत्या कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।
घटना वृहस्पतिवार की देर रात की है। जब बेदौली गांव निवासी देवेंद्र राय उर्फ लुक्की राय नशे की हालत में घर पहुंचकर अपनी पत्नी गुड़िया देवी के साथ मारपीट करने लगा। इसे देख उसका 16 वर्षीय बेटा सुजीत कुमार आग बबूला हो उठा और पास में पड़े धारदार हथियार से उसके सर पर मार दिया जिससे घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हत्यारा बेटा फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम शुरू हो गया। शुक्रवार के अहले सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली। जानकारी मिलते हीं लालगंज थाना के एसआई संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया
इस संबंध में मृतक की पत्नी गुड़िया देवी का कहना है कि उसे पांच लड़का है जिसमे से तीन लड़का दूसरे प्रदेश में रहकर कमाता है और दो लड़का घर पर साथ मे हीं रहता है। वह बताई कि वह हमेशा नशे की हालत में आकर घर मे हंगामा व मारपीट करता था। घटना के दिन भी उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा था इसे देख उसका लड़का उसे अपने पिता को मारा जिससे उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी का बयान पर प्रथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।