
सारण/ दिघवारा. नगर पंचायत के वार्ड नं 3 सैदपुर दिघवारा गांव स्थित दलित बस्ती में खाना बनाने के दौरान उठी चिनगारी से फुसनुमा पांच घर जलकर राख हो गया ।इस अग्नि काण्ड में लगभग एक लाख से अधिक रूपये मुल्य की संपत्ति जलने का अनुमान बताया जा रहा है वहीं इस अग्नि काण्ड में एक गाय का बछङा व दो बकरी तथा उसका चार बच्चे भी झुलस गये जिससे उसकी मौत हो गई ।पिङीत परिवारों में ब्रजेश मांझी, शंकर मांझी, कुंदल मांझी, रूदल पासवान व रावण पासवान बताया जाता है ।घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिहिर कुमार व सीओ प्रवीण कुमार सिन्हा द्वारा स्थानीय ग्रामीणों व दमकल के सहारे आग पर काबू पाया गया नहीं तो आग की लपट कई घरों को अपने चपेट में ले लेता।




Recent Comments