वैशाली :अखबार विक्रेता सड़क दुर्घटना में जख्मी
✍प्रेम कुमार /बिदूपुर
बिदुपुर (हाजीपुर)
स्थानीय थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के निकट हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर समाचार पत्र के विक्रेता सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये । घटना के सम्बंध में बताया जाता है की अखबार विक्रेता मधुरापुर निवासी मनोज कुमार सिंह बाइक से जा रहे थे की एक सायकिल सवार को बचाने में असन्तुलित होकर बाइक से गिर गम्भीर रूप से जख्मी हो गये ।जख्मी विक्रेता का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में किया गया।जख्मी अवस्था में स्थानीय लोग उसे मधुरापुर स्थित घर पर पहुंचाया।दुर्घटना होने की सूचना पर मुखिया पूनम देवी,बी जे पी मण्डल पूर्वी अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह,लव कुमार सिंह आदि ने घर जाकर हाल चाल जाना।




Recent Comments