वैशाली:भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट आधे दर्जन लोग घायल
#प्रेम कुमार

बिदुपुर (हाजीपुर)
बिदुपुर थाना के कंचनपुर गांव में दो पक्षो के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित कुल चार व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गये।सभी जख्मी का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में किया गया।दोनो पक्षो की ओर से अलग अलग प्राथमिकी कुल 16 व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज कराया गया है।
दर्ज प्राथमिकी में कंचनपुर निवासी नूर मोहम्मद ने आरोप लगाया की गत 27 जनवरी को घर के बगल में स्थित केला और आम बगान है।जिससे आने जाने का रास्ता है।उनके दीवाल सटाकर मोहम्मद असलम,मोहम्मद नूर आलम,मोहम्मद हसरे आलम,मोहम्मद इरसाद,मोहम्मद इस्ताक एवम सफी गड्डा खोद रहा था,जब वे विरोध किये तो हसुआ से सर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया और बचाने आये सिराजुद्दीन को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।उनके पॉकेट से 14 हजार रुपये और सोने की अंगूठी छीन लिया।इस मामले की पुलिस छानबीन कर रही है
वही दूसरी ओर रजासन निवासी मोहम्मद इस्लाम ने दर्ज प्राथमिकी में पति पत्नी को तलवार से प्रहार कर जख्मी करने और पत्नी को जमीन पर पटक देने का आरोप दर्ज प्राथमिकी में लगाया है।उसने पत्नी के बेलग्न होने एवम सोनेकी सीकरी एवम कान का टॉप छिनने का आरोप लगाया है।इस सम्बन्ध में आस मोहम्मद,नूर मोहम्मद,मोहम्मद जलील,मोहम्मद काहीद, मोहम्मद आरिफ सहित कुल नौ व्यक्तियों के विरुद्ध आरोप लगाये है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।किसी की गिरफ्तारी की सूचना नही है।