सारण :हर-हर महादेव की जयघोष के साथ निकाली गयी भव्य कलशयात्रा
तरैया
महाशिव रात्री को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांवो में शिव मंदिर परिसर से आयोजित अखण्ड अष्टयाम को लेकर गाजे बाजे एवम हाथी घोड़े के साथ श्रद्धालुओ ने हर-हर महादेव की जयघोष के साथ कलशयात्रा निकला। तरैया ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गयी।जिसमे सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने पिला वस्त्र धारण कर कलश यात्रा निकाला और जलभरी शाहनेवाजपुर टंगरिया बाबा मठ के कुएं से की गयी।वही शाहनवाजपुर शिवमंदिर परिसर से कलशयात्रा निकली जिसमे भी सैकड़ो श्रद्धालुगण पीला वस्त्र धारण कर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलभरी किया।