सिवान :कैम्प लगाकर खोले जाएंगे बच्चों के बैंक खाते
#रिपोर्ट-परवेज अख्तर /सिवान
सिवान :डीएम के निर्देश के बाद रघुनाथपुर बीईओ ग्यासुद्दीन अंसारी ने कैम्प लगाकर खाता खोले जाने का निर्णय लिया है। बीईओ ने इसके लिए प्रखंड के सभी बैंकों को पत्र भी लिखा है। प्रत्येक संकुल के दो स्कूलों में कैम्प लगाने का फैसला हुआ है। जिसमें संकुलाधीन स्कूलों के बच्चे जाकर अपना खाता खुलवाएंगे। कैम्प में खाता खोलने बैंक खुद जाएगा या अपने ग्राहक सेवा केन्द्र के कर्मियों को भेजेगा। बीईओ ने बैंकों से संकुलवार कैम्प लगाकर खाता खोलने का अनुरोध किया है। राजपुर सीआरसी अंतर्गत मिडिल स्कूल राजपुर व मिडिल स्कूल आदमपुर में 19 से 21 मार्च के बीच कैम्प लगेगा। इसी तरह करसर सीआरसी के अंतर्गत मिडिल स्कूल करसर व मिडिल स्कूल आमवारी में 19 से 21 मार्च और चकरी सीआरसी के अंतर्गत अपग्रेडेड मिडिल स्कूल चकरी व अपग्रेडेड मिडिल स्कूल जमनपुरा में 22 से 23 मार्च के बीच कैम्प लगेगा। जबकि कन्हौली सीआरसी के अंतर्गत मिडिल स्कूल कन्हौली व अपग्रेडेड मिडिल स्कूल सैदपुरा में 19 से 21 मार्च के बीच कैम्प लगेगा। सीआरसी टारी के अंतर्गत मिडिल स्कूल टारी व अपग्रेडेड मिडिल स्कूल सैचानी में 19 से 21 और गभिरार सीआरसी के अंतर्गत मिडिल स्कूल गभिरार व मिडिल स्कूल पंजवार में 22 से 23 मार्च के बीच कैम्प लगेगा। मुरारपट्टी सीआरसी के अंतर्गत मिडिल स्कूल निखती कला व अपग्रेडेड मिडिल स्कूल मुरारपट्टी और नवादा सीआरसी के अंतर्गत मिडिल स्कूल नवादा व मिडिल स्कूल सारंग डुमरी में 19 से 21 मार्च के बीच कैम्प लगेगा।