वैशाली :बिदूपुर में साइबर क्राइम के जरिये बैंक खाता से उड़ाये एक लाख छप्पन हजार रुपये
✍प्रेम कुमार /बिदूपुर
बिदुपुर (हाजीपुर)
बिदुपुर थाना के बिदुपुर स्थित एक बैंक के खाते से एक लाख 56 हजार 383 रुपये का ऑनलाइन मार्केटिंग फ्लिपकार्ट से कर लिया।लगभग 21 दिनों में इतनी राशि की खरीददारी कर खाताधारी को चपत लगा दी।इस सम्बन्ध में गोखुला निवासी जंग बहादुर सिंह के पुत्र राजू कुमार ने एस पी को लिखित सूचना दी।उक्त लिखित सूचना के आलोक में बिदुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
दर्ज प्राथमिकी में राजू कुमार ने आरोप लगाया है की ब्रांच कोड 14293 ,खाता संख्या 32256063096 से अवैध रूप से दिनाक 22 नवंबर से लेकर 12 जनवरी के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने फ्लिपकार्ट से 1 लाख 56 हजार 383 रुपये की खरीददारी ऑनलाइन कर ली।उनके मोबाइल खराब रहने के कारण सन्देश नही आ पाया।जब वे ए टी एम से रुपये निकालने गये तो खाता में राशि था ही नही।साइबर क्राइम की तरह उचक्कों ने घटना को अंजाम दिया।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।