वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर संचालक को अपराधियों ने मारी गोली
** गोली के शिकार शकील अहमद की हालत नाजुक
*** बड़हरिया पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश
***लगातार हो रहे कई निर्मम हत्या से थर्रा गया है इलाका
परवेज़ अख्तर/सीवान

सीवान जिले के बड़हरिया में अपराध के ग्राफ में कमी होने के बजाये दिन पे दिन बढ़ोतरी होते जा रही है जिससे पुरे इलाके की जनता भय व दहशत के साये में जीने को मजबूर है और इलाके में सक्रिय अपराधी आये दिन कहीं न कहीं अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे है और बड़हरिया थाना पुलिस के कानों तक “जूं” नही रेंग रही है नतीजा यह निकल रहा है की इलाके में सक्रिय अपराधियों के फ़न दिन पे दिन उठते जा रहे है। इसी कड़ी में सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे बेखौफ अपराधियों ने एक वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर संचालक को लूट में असफल होने पर अपराधियो ने मारपीट करना शुरू कर दिया और मारपीट का बिरोध करने पर अपराधियों ने उन्हे सीने में गोली मार दी जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गये।यह घटना जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मीरा छपरा पुलिया के पास की है।घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गाँव निवासी शकील अहमद जो बड़हरिया में वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर की दूकान चलाते हैं. सोमवार की शाम करीब 7 बजे जब वे अपनी दूकान बड़हरिया से बंद कर अपने गांव जा रहे थे तभी रास्ते में एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें निरखी छपरा गाँव के तरफ से आकर ओभरटेक कर घेर लिया और लूट पाट में सफल नही होने पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दिये मारपीट का बिरोध करने पर अपराधियो ने उन्हें सीने में गोली मार दी।घटना को अंजाम देने के बाद तीनो अपराधी अपनी मोटरसाईकिल पर बैठ कर आराम से हथियार लहराते हुये फरार हो गये।घटना के बाद धीरे-धीरे ग्रामीण घटनास्थल पर इकठ्ठा होने लगे, बाद में ग्रामीणों की मदद से घायल शकील अहमद को आनन-फानन में इलाज हेतु और बड़हरिया पीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ त्वरित उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें सीवान सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।बाद में सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने हालत को गम्भीर देखते हुये उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।परिजनों ने बताया की घायल शकील अहमद की हालत, सीने में लगी गोली फसने के कारण काफी नाजुक बनी हुई है।उधर उक्त घटना के बाद से थाना इलाके के ग्रामीण जनता में भय व दहशत का माहौल कायम है और स्थानिये थाना प्रभारी के प्रति लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। आक्रोशित लोगों का कहना है की थाना इलाका में एक के बाद एक अपराधिक घटना इलाके में सक्रिय अपराधी दे रहे है इसके बावजूद पुलिस सजग नही हो रही है।आक्रोशित लोगों का यह भी कहना है की जब से नये थाना प्रभारी मुकेश कुमार का योगदान हुआ है तब से बड़हरिया इलाका अशांत होते जा रहा है।लगभग एक महीने पहले अपराधियो ने दो नौजवान का अपहरण कर निर्मम हत्या कर डाली है वही दूसरी तरफ एक युवती का भी अपराधियो ने अपहरण कर हत्या कर डाली वही बड़हरिया के चर्चित मिष्ठान भंडार के मालिक को अपराधियो ने सरेआम गोली मार कर निर्मम हत्या कर डाली।आक्रोशित लोगो का कहना है को पुर्व में हुए अपराधिक घटनाओ की अभी गुत्थी सुलझी ही नही की सोमवार की देर शाम लगभग 7 बजे हथियारों से लैश अपराधियो ने वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के संचालक शकील अहमद को लूट के प्रयास में असफल होने पर गोली मार दी।बहरहाल मामला चाहे जो हो बड़हरिया इलाके में एक के बाद एक हो रही अपराधिक घटनाओ से पूरा इलाका थर्रा गया है और थाना प्रभारी के प्रति लोगों का आक्रोश फुट पड़ा है।आक्रोशित लोग जितनी मुँह उतनी बातें पुलिस के प्रति कर रहे है।इस सन्दर्भ में बड़हरिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा की ग्रामीण जनता का आरोप बेबुनियाद है इलाके में अपराधिक घटना हुई है इससे इंकार नही किया जा सकता है लेकिन करीब -करीब सभी दर्ज अपराधिक कांडो में पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है।दूसरी ओर उन्होंने हाल की घटना पर
जिक्र करते हुए कहा की घायल शकील अहमद के फर्द बयान के आधार पर तीन अज्ञात अपराधी के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन व इलाके में छापेमारी की जा रही है।जल्द ही मामले से पर्दा उठ जायेगा।
दस वर्ष पुर्व भी हुई थी शकील पर जानलेवा हमला।
गोली के शिकार जीवन व मौत से जूझ रहे शकील अहमद पर आज से दस वर्ष पुर्व में भी हमलावरों ने चाकू से वार कर जानलेवा हमला किया था लेकिन संजोग कहिये की उस समय वे जिंदगी व मौत की लड़ाई लड़ते -लड़ते बच गए थे।
____________________-____
क्या कहते है एएसपी
एएसपी कार्तिके शर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा की बड़हरिया की घटना को मैं अपने स्तर से देख रहा हूँ।मेरे दिशा-निर्देश के आलोक में एक पुलिस टीम गठित कर इलाके में गोपनीय रूप से छापेमारी जारी है।पुलिस तीनों अज्ञात अपराधियों के गिरेबान तक करीब-करीब पहुँच चुकी है।दर्ज कांड के अनुसन्धानकर्ता को बहुत कुछ अहम सुराग मिले है।जिस पर पुलिस काम कर रही है।