जदयू विधायक का इस्तीफा, राजद में होंगें शामिल
#रिपोर्ट – सुमित भगत ( सन्नी)/नवादा

दैनिक खोज खबर प्रादेशिक डेस्क
बिहार में पालाबदल का खेल शुरु हो चुका है. अररिया की जोकीहाट सीट से जदयू विधायक सरफराज आलम ने जदयू और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
सरफराज राजद के दिवंगत सांसद तस्लीमुद्दीन के बेटे हैं. उनका अररिया लोकसभा उपचुनाव में राजद का प्रत्याशी बनना तय माना जा रहा है.
मालूम हो कि इसके पहले हीं सरफराज की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के साथ तस्वीरें वायरल हो चुकी थी. इसके बाद हीं उनका राजद में शामिल होना तय माना जा रहा था.
मालूम हो कि बिहार की एक लोकसभा और दो विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव का ऐलान चुनाव आयोग ने किया है. इनमें अररिया लोकसभा और भभुआ, जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र शामिल है.
अररिया सीट सरफराज के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मो तस्लीमुद्दीन के निधन के कारण रिक्त हुई थी. उसके बाद से हीं ये कयास लगाए जा रहे थें कि सरफराज किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगें. राजद से या जदयू से. आज जदयू से इस्तीफा देकर सरफराज ने इस संस्पेंस को खत्म कर दिया है.