पूर्व विधायक यदुवंशी राय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दुसरे मैच में कोपा ने टेहटी को हराया
# जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप और एसडीओ ने खिलाडियों का लिया परिचय

मढ़ौरा
नगर के थाना के पीछे चीनी मिल हाता मैदान में आयोजित पूर्व विधायक यदुवंशी राय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दुसरे मैच में कोपा ने तेहटी को हराया I मुख्य अतिथि एएसडीओ संजय कुमार राय और जदयू के वारिये नेता शैलेन्द्र प्रताप रहे I दोनों अतिथियों ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर
खेल को प्रारंभ कराया I पहले खेलते हुए कोपा की टीम ने 16 ओवर में 155 रन बनाये I जबाब में खेलते हुए टेहटी की टीम निर्धारित समय में मात्र 135 रन ही बना सकी I मैंन आफ मैच कोपा टीम के सरोज राय को वेहतर प्रदर्शन पर दिया गया I इस दौरान शैलेन्द्र प्रताप ने कहा कि लम्बे समय बाद लोकप्रिय पूर्व विधायक के नाम से चल रहा टूर्नामेंट अनुमंडल के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म साबित होगा I एसडीओ संजय राय ने कहा कि अगर युवा को शुरू में ही सही दिशा मिल जाती है तो कोई कारण नहीं की वे राष्ट्रिय स्तर पर अपनी पहचान नहीं बना सकतेअम्पारिंग उदय प्रताप सिंह,मुकुल सिंह ने की, स्कोरिंग उदय कमेंट्री आलम और नौशाद ने की I इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, मोनू सिंह, खुर्शीद आलम,गुलाम अली, रंगा, गोलू सिंह सहित अन्य मैच संपन्न कराने में सक्रीय रहे I मैच को देखने के लिए काफी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे I आज का मैत्च दिघवारा आमी और कटसा के बीच मैच खेला जायेगा I