
हसनगंज के बच्चे हुये पुरुस्कृत
———-
दैनिक खोज खबर के लिये हसनगंज (कटिहार) तनवीर आलम की रिपोर्ट
———
हसनगंज
प्रखंड क्षेत्र के अन्तर्गत विद्याभारती चिलड्रेंस एकेडमी हसनगंज में सात दिवसीय भारत स्काउट गाइट प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का समापन सह पुस्कार वितरण का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में आये भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह एमएलसी प्रधिनिधि मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया.जहां स्काउट गाइट से जिला संगठन आयुक्त कटिहार के काशी प्रसाद चौहान एवं उनके सहयोगियों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम को अनुशासन पूर्वक सम्पन कराया गया. जिसमे भाजपा प्रखंड अध्यक्ष श्रीवास्तव ने बताया कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से बच्चों का मनोबल बढ़ता है साथ ही इससे बच्चों का शाररिक एवं मानसिक विकास होता है.इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार जायसवाल, दिलीप कुमार, अनवारुल हक, डेजी कुमारी, अनीता देवी ,मोनिका कुमारी ,मनोज कुमार, सुबोध कुमार, गीतू कुमारी, मोनी कुमारी ,राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थति थे।।




Recent Comments