
मांझी(सारण)। विधायक विजय शंकर दूबे ने रविवार मांझी प्रखंड के दर्जनों गांवों का दौरा किया।
दाउदपुर, सिसवां कला, जगतियां, जैतपुर नयका टोला, तिवारी टोला, दुधैला, बलोखरा इनायतपुर, लालवीर के तकिया, कोहड़ा, नसीरा, खुटकढवां, चमरहिया आदि गावों का दौरा किया। जैतपुर, इनायतपुर, दुधैला, बलोखरा, कोहड़ा, खुटकढवां गांव में लोगों ने रोड की मांग की। जिसपर विधायक श्री दूबे ने उन्हें जल्द ही बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मांझी के विकास में हमेशा तत्पर रहा हूँ और आगे भी रहूंगा। दौरे में मांझी प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर ओझा, जलालपुर प्रखंड अध्यक्ष काली कुमार, जिला पार्षद मनान खां, अक्षय लाल राय पैक्स अध्यक्ष, साधू दूबे, नागेंद्र सिंह, अमित सिंह, सुभाष ठाकुर, राम इकबाल सहनी, शिव कुमार राम, देवेंद्र सिंह, चंदन मिश्रा, कुबेर पांडेय, मुकेश सहनी, सत्येंद्र सहनी, धर्मेंद्र ओझा, संतोष पटेल, अरुण मिश्रा, मिंटू तिवारी, दिनेश बिहारी पांडेय आदि लोग मौजूद थे।




Recent Comments