शिक्षक दिवस पर बच्चों ने भेंट किया पौधा

छपरा (5 सितम्बर): स्टडी क्लासेज नई बाजार छपरा के तत्वाधान में “शिक्षक दिवस” के अवसर पर विधार्थियो ने अपने शिक्षक व शिक्षिका को गिफ्ट भेंट कर शिष्य होने का दायित्व निभाया। संस्था के डायरेक्टर मो आसिफ खान को विधार्थियों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधा भेट किया। भेट करने वालो में प्रवीन, कौशर ईमान, गुडिय़ा, शहाना प्रवीन,मुस्कान,अफताब, तमन्ना, रोजी,व अन्य विधार्थी उपस्थित थे।