
दाउदपुर (मांझी) छपरा सिवान मुख्य मार्ग स्थित दाउदपुर ग्रामीण बैंक के समीप रोड क्रॉस विधुत तार शनिवार की देर रात अचानक टूट कर गिर गया। तभी किसी राहगीर की नजर उक्त गिरे तार पर पड़ते ही लोगो में अफरा तफरी मची। घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने दाउदपुर सर्किल के जेई को देकर एकमा दाउदपुर फीडर का विधुत सप्लाई बंद कराया। स्थानीय लोगो ने बताया कि घटना रात्रि करीब 10 बजे अचानक विधुत तार से चिंगारी निकली और टूटकर नीचे गिर गया। लोग मुख्य मार्ग के आवागम रोक पाते तबतक कई छोटे बड़े वाहन टूटे तार पर गुजर गए। गनीमत यह था कि तार टूटने के बाद विधुत सप्लाई बंद हो चुकी थी। इसी दरम्यान मांझी जिला पार्षद विजय प्रताप सिंह चुन्नू अपने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर घर लौट रहे थे। लोगो की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। रविवार को विभागीय जेई गौतम कुमार ने विधुत कर्मी को भेज कर टूटे तार की मरम्मत कराया । वही बाजार वासियो का कहना है कि दोपहर तक विधुत सप्लाई नही होने से लोगो को इस गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।




Recent Comments