दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पांचवी क्लास की छात्रा के साथ जबर्दस्ती ,आरोपी गिरफ्तार
-मलाही नहर चौक के समीप रात मे घटना को दिया गया अंजाम
-गाँव के भाई ने ही रात मे मुंह दबाकर पीछे झाडी मे किया जबर्दस्ती
-आरोपी मुन्ना प्रसाद गिरफ्तार
बैरिया :
भाई बहन के पवित्र रिश्ते को एक हवस के दरिन्दे ने तार -तार कर दिया ।गांव की एक बारह वर्षीय बहन के साथ मुंह काला किया ।थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि आरोपी मुन्ना प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है ।जो मलाही नहर चौक का निवासी है ।पीड़िता के बयान पर एफआईआर की गई है ।उसे मेडिकल जांच व बयान के लिए न्यायालय में भेजा गया है ।पीड़िता गांव के ही स्कूल में पांचवा वर्ग मे पढ़ती है ।थानाध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि उसने बतायी है कि वह शुक्रवार की रात्रि मे अपनी बडी बहन के साथ सोयी थी ।करीबन दो बजे रात मे उस लडकी को मुंह बांधकर गांव का ही भाई मुन्ना उठाकर ले गया ।घर के पीछे जब मुंह खोला तो पीड़िता उसे पहचान ली ।जब शोर करना चाह रही थी तो हवस का दरिन्दा मुन्ना उसके गर्दन दबाकर मुंह दाब दिया ।फिर उस बारह वर्षीय छात्रा के साथ जबरदस्ती किया ।जबर्दस्ती करने के बाद उसने धमकी दिया कि अगर किसी को इसके बारे मे बोली या पुलिस मे केस की तो जान से मार देंगे ।बाद मे रोते हुए छात्रा घर पहुँची ।उसके माता पिता बगल के स्कूल मे सोये हुए थे ।जमादार अनिल कुमार झा ने बताया कि पीड़ित छात्रा का महिला पुलिस पदाधिकारी के देखरेख मे मेडिकल जांच करायी जा रही है ।उसके बाद न्यायालय मे बयान कराया जाएगा ।