मांझी(सारण)। रविवार को प्रखंड के साधपुर के समीप स्थित प्रसिद्ध संकटमोचन मन्दिर में चौबीस घण्टे का अखंड अष्टयाम प्रारम्भ हुआ। मन्दिर के पुजारी व प्रसिद्ध गायक हरेराम पाण्डेय के संयोजकत्व में आयोजित अनुष्ठान में सारण सिवान तथा बलिया जिले की अनेक कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कीर्तन में झूम रहे हैं। कवि व गायक दिवाकर बाबा पत्रकार मनोज सिंह प्रिंस कुमार पाण्डेय राम नारायण सिंह दिवाकर सिंह द्वारिका यादव दीपक शर्मा विजय यादव ज्योतिष पूरी पंकज निगम आदि अनेक कलाकार अपनी गायन शैली से विभिन्न फिल्मी व भोजपुरी गीतों की धुनों पर अष्टयाम का सस्वर गायन कर रहे हैं। अनुष्ठान में आयोजित भंडारे में आसपास के बड़ी संख्या शामिल हो रहे हैं।