सात साल की अफिफा गुल ने पहले दिन रखा रोजा, कहा खुदा की बंदगी से मिलती है रहमत

मढ़ौरा,सारण ।
रेल डीजल इंजन फैक्ट्री तालपुरैना मढ़ौरा की निर्माण सहयोगी कम्पनी एसपीसीएल मे सेफ्टी इंचार्ज रहे फिरोज आलम की सात वर्षीय बेटी अफिफा गुल ने पाक महीने का पहला रोजा रख कर अल्लाह की बंदगी कीI फिरोज आलम वर्तमान में एसपीसीएल के दिल्ली प्रोजेक्ट से जुड़े है वही उनकी पुत्री अपनी मां के साथ जमशेदपुर में रह रही है । कोरोना की वैश्विक महामारी के बीच रोजा रख रही अफिफा कहा है जब सभी शक्तियां कमजोर पड़ने लगती है तब अल्लाह ही मददगार बनता है । वह इस पाक महिने का पहले रोजा की इबादत में अल्लाह से भारत पर अपनी रहमत बरसाने और कोरोना जैसी बिमारी को समाप्त करने की गुजारिश की है अफिफा ने बताया कि वह पहले से रोजा रखती रही है और उसे इसकी प्रेरणा अपनी अम्मी आशिया प्रवीन और अब्बू फिरोज आलम से मिली है I उसका मानना है कि जीवन की गतिशीलता के लिये संसार के मालिक खुदा का बंदगी जरुरी है I हालांकि छोटी उम्र को लेकर परिजनों ने पहले मना किया लेकिन जब अफिफा ने इस वर्ष भी रोजा रखने की ईच्छा जतायी तो सभी मान गये I पहले दिन के सफल रोजा के बाद अफिफा ने कहा कि पाक महीने में अल्लाह की इबादत और दुआ से मन्नतों पूरी होती है I




Recent Comments