पानापुर(सारण)मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजनांतर्गत पानापुर सतजोड़ा मुख्य पथ से गिरी टोला मिथौरा पीएमजीएसवाई तक जानेवाली सड़क के निर्माण कार्य का सोमवार को तरैया विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने उद्घाटन किया । उन्होंने बताया कि 3.750 किलोमीटर लंबे सड़क के निर्माण पर 2 करोड़ 19 लाख से अधिक रुपये की लागत निर्धारित है । उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में प्रखंड के एक दर्जन सड़को का जीर्णोद्धार होगा जबकि एक दर्जन से ज्यादा सड़को का कायाकल्प होगा ।उन्होंने बताया कि प्रखंड के हर ग्रामीण सड़क को मुख्य पथ से जोड़ दिया जाएगा ताकि बरसात के दिनों में लोगो को कठिनाइयों का सामना नही करना पड़े । इस मौके पर विजय यादव , अनिल राय ,अर्जुन यादव ,नौशाद आलम ,गुड्डू राम ,दिनेश राय ,विधायक के निजी सचिव अशोक राय सहित राजद के दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।