
फीता काटकर मैच का उद्घाटन करते हुए
शहीद हेमंत सिंह टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ
पानापुर (सारण)सोमवार थानाक्षेत्र के भोरहाॅ खेल मैदान में बादशाह क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित शहीद हेमंत सिंह टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ।जिसका उद्घाटन जदयू के युवा प्रदेश महासचिव रत्नेश कुमार भास्कर ने फीता काटकर किया।टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच भोरहाॅ तथा मुरवाॅ के बीच खेला गया।दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए जदयू महासचिव ने कहा कि खेल आपसी भाईचारे तथा एकता का संदेश देता है।हमें खेल के मैदान या बाहर हर हमेशा भाईचारे और एकता को बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।किसी भी टीम की जीत उसकी एकजुटता पर निर्भर करती है।जैसे माला से एक फूल टूटते हीं बिखर जाता है वैसे ही टीम का एक भी सदस्य अपना सौ प्रतिशत नहीं देता है तो टीम नही जीत पाती है।मौके पर आयोजनकर्ता अनिल मलहोत्रा, रंजीत कुमार, अर्जुन ब्यास सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे ।




Recent Comments