
मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड के खरौनी गांव निवासी स्व. हरिनारायण श्रीवास्तव के 38वर्षीय पुत्र व हिंदी दैनिक अखबार के युवा पत्रकार विक्रम राज की असामयिक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार की सुबह जब लोगों को इसकी ख़बर मिली तो लोग अवाक रह गए। देखते ही देखते घर पर सैकड़ों लोगों ने पहुंच अपनी संवेदना व्यक्त किया और विपत्ति में परिजनों को ढाढस बंधा। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर में उल्टी हुई और तबियत बिगड़ी तो परिजनों ने पहले सदर अस्पताल छपरा पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया। लेकिन देर रात पटना में अस्पताल पहुंचते ही विक्रम राज ने दम तोड दिया। युवा पत्रकार विक्रम राज को दो पुत्र हैं, जिसमें बड़ा वाला शिबू (5 वर्ष) का और छोटा वाला हर्षित (2 वर्ष) का हैं। दोनों पुत्र पिता को देख इस उम्र में बच्चें को मौत का समझ भी पूरी तरह से नहीं है, वो दरवाजे पर भीड़ और चीख पुकार सुनकर हतप्रभ दिख रहे थे। वहीं पत्नी डॉली कुमारी बेसुध थी, उसको पड़ोस के परिजन किसी तरह संभालने में लगे थे। घर से निकली शवयात्रा में एक दर्जन पत्रकार समेत दर्जनों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शव यात्रा में शामिल लोगों में पत्रकार भूपेश भीम, अरुण सिंह, सचिदानंद ओझा, अवधेश कुमार वर्मा, कुलदीप महासेठ, सुरेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, मनोकामना सिंह, मनोज सिंह सेंगर, आलोक राय, नंदू यादव, पुर्व मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित, पैक्स अध्यक्ष पवन सिंह, सुनील तिवारी, पेंटर सिंह, बिल्लू सिंह, सानंद श्रेस्कर समेत दर्जनों की संख्या में लोगों ने नम आंखों से अन्तिम बिदाई दी। वहीं जिले भर के पत्रकारों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया।




Recent Comments