
दहेज में सोने की चेन एवं पचास हजार रुपये की मांग पूरी नही होने पर
दिघवारा(सारण)।।थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव में दहेज में सोने की चेन तथा पचास हजार रुपये की मांग पूरी नही होने पर विवाहिता की गला दबा कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना के सम्बंध में बताया जाता है की नयागांव थाना क्षेत्र के शेखड़ूमरी निवासी रमेश गुप्ता की पुत्री चिक्की कुमारी की शादी एक साल पहले ही दिघवारा थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव निवासी स्व रामजीवन साह के पुत्र सुजीत साह से हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी।शादी के कुछ दिन बीतने के बाद से ही दहेज में सोने की चेन तथा पचास हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट किया जाने लगा,उसी कड़ी में बुधवार की रात ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबा हत्या कर दी,हत्या करने के बाद परिवार वाले फरार हो गए।घटना की सूचना पाकर दिघवारा थाना के एसआई चन्द्रभूषण तिवारी ने मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज।मृतक महिला के भाई के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।




Recent Comments