हथियार दिखाकर युवक से बाइक व नगदी की लूट

दैनिक खोज खबर अजित कुमार की रिपोर्ट:–
(पु0 च0):-अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर कोटवा मोतिहारी बाईपास रोड में चिउटाहां गांव के पास माइक्रो टेक कंपनी के सेल्स कर्मी से मोटरबाइक, मोबाइल और नगदी लूट लिया ।मिली जानकारी के अनुसार केशरिया थाना के रघुनाथपुर निवासी राजीव पांडेय के मोतिहारी से घर जाने के क्रम में बाइक सवार तीन अपराधियो द्वारा ओवर टेक कर हथियार का भय दिखाकर रोका और पिटाई की तथा बाइक, दो मोबाइल , 7200 नगद एवं एटीएम कार्ड लूट कर कोटवा की तरफ फरार हो गए। लूट के शिकार युवक के रिश्तेदारो द्वारा पुलिस को लूट की सूचना दी गयी । कोटवा थानाध्यक्ष भवनाथ कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर करवाई की जा रही हैं ।
☎”दैनिक खोज खबर”☎* खबरों की सच्चाई से रू-ब-रू कराता “दैनिक खोज खबर” आनलाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल. आगे पढ़िए… www.dainikkhojkhabar.live




Recent Comments