परसा(सारण)-बिहार शिक्षा परियोजना के तहत शिक्षकों की समग्र उन्नति के लिए गैर आवसीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उच्च विद्यालय परसा में किया गया।जिसका उद्घाटन परसा बीडीओ रजत किशोर सिंह प्रशिक्षक राजेश कुमार बीआरपी संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में बीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा को स्मार्ट क्लास से जोड़ छात्रों को गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया हैं।प्रशिक्षण में प्रखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालय के कुल 150 शिक्षक शिक्षिका को समग्र उन्नति संबंधी मोबाइल से शिक्षा देने की जनकारी दिया जाएगा।उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों और शिक्षिकाओं से आगामी 19 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम को प्रशिक्षक राजेश कुमार उमेश सिंह संजीव कुमार सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही निष्ठा प्रशिक्षण के संबंध में जनकारी दिया गया।कार्यक्रम में शिक्षक संघ के जिला सचिव ललन यादव रघुवंश मणि राकेश कुमार सिंह अली हसन द्वारा मुख्यातिथि बीडीओ रजत किशोर सिंह को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।तथा प्रशिक्षकों को कलम डायरी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रशिक्षक अनिल कुमार चतुर्वेदी उमेश कुमार सिंह जितेंद्र कुमार सचितानंद सिंह आरडेन्द्रू भूषण सिंह मो जफ़र संजू कुमारी सरोज अनिल प्रसाद आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments