लोकसभा चुनाव में सारण से राजद के संभावित प्रत्याशी ने परसा में किया कार्यकर्ता सम्मेलन

छपरा : जिले के परसा प्रखंड के स्वराज आश्रम में सारण लोकसभा क्षेत्र के चुनाव की तैयारी को लेकर होने वाले महागठबंधन के कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन गुरूवार को किया गया जिसमें पूर्व मंत्री सह राजद विधायक एवं सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र के भावी प्रत्याशी चंद्रीका राय की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया ।

महागठबंधन प्रत्याशी के हाथों को मजबूत करने का निर्णय लिया गया । सारण लोकसभा क्षेत्र की जनता से एकजुट होकर देश बचाने के लिए महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान वक्ताओं ने किया ।

सभा को पूर्व मंत्री चंद्रिका राय, बिहार विधान परिषद् के उप सभापति सलीम परवेज, राजद के जिलाध्यक्ष जिलानी मोबिन आदि ने संबोधित किया वही अमनौर के पूर्व प्रत्याशी सुनील राय, युवा राजद के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार महतो, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष राम पुकार महतो, विपिन यादव, मिलन यादव, सुमन राय, मकेर के प्रखंड अध्यक्ष दरोगा राय, सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए । स्वराज आश्रम, परसा में कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने के क्रम में सोनपुर, परमानंदपुर, नयागांव, शीतलपुर एवं दरियापुर में जगह जगह कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।