5 वीं बिहार राज्य मिनी हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए सारण टीम रवाना

छपरा : रोहतास के फैजलगंज न्यू स्टेडियम सासाराम में 29 से 31 मार्च तक आयोजित 5 वी बिहार राज्य मिनी हैंडबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 26 सदस्यीय सारण टीम रवाना हुई। बनियापुर के लौवा कला अवस्थित संत जलेश्वर एकेडमी में चल रहे आवासीय प्रशिक्षण शिविर से बालक , बालिका सारण टीम को बनियापुर बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह , संत जलेश्वर एकेडमी के सचिव राजकिशोर राय ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि हैंडबॉल ने सारण को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दी है इसको ध्यान में रख प्रतिभागी अपना बेस्ट देकर अवश्य सफल होंगे।मौके पर जिला हैंडबॉल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , महासचिव संजय कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद, एकेडमी के प्रबंधक विनीत कुमार , प्राचार्य कलीमुद्दीन अंसारी , क्रीड़ा शिक्षक अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। सारण टीम को हैंडबॉल के जिला संरक्षक विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय ने खेल पोशाक देकर प्रतियोगिता स्थल तक भेजने की व्यवस्था की।
बालक वर्ग टीम कैप्टेन गणेश सिंह जबकि बालिका वर्ग में मधु कुमारी है।चयनित खिलाड़ियों में बालिका वर्ग में मधु कुमारी ,मनीषा कुमारी शिवानी कुमारी, सोनीया कुमारी (मशरक), श्रुति कुमारी- पानापुर, मुस्कान कुमारी- तरैया, निधिसा कुमारी, मनीषा कुमारी, श्रुति , तृप्ति कुमारी, आदिति कुमारी, पम्मी कुमारी, मनीषा सभी बनियापुर से।
बालक वर्ग में गणेश सिंह, अंशु कुमार, मनीष, अविनाश, रोहित, आदित्य, नीरज, प्रियांशु,अमन सभी मशरक, राजाबाबू, आदित्या कुमार बनियापुर । तकनीकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह , टीम मैनेजर राजा सिंह एवं अंजली कुमारी है।