
लोकसभा चुनाव में मुम्बई भाजपा अल्पसंख्यक प्रभारी बने छपरवी
—————————————-
छपरा- देश में लोकसभा चुनाव का रंग धीरे धीरे अब परवान चढ़ रहा है सभी पार्टियां अपने अपने कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता के अनुसार उन्हें प्रचार प्रसार के लिए नियुक्ति दे रही है इसी कड़ी में छपरा के प्रसिद्ध इस्लामी जलसा एनाउंसर सह भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक युवा नेता हाफ़िज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी को मुम्बई के सात लोकसभा का अल्पसंख्यक प्रचार प्रभारी बनाया है बता दें कि श्री छपरवी को महाराष्ट्र सरकार के राज्यमंत्री सह मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष हाजी हैदर आज़म ने पार्टी से विशेष तौर पर अल्पसंख्यको के बीच प्रचार के लिए श्री छपरवी का मांग किया,वहीं साहेब रज़ा खान छपरवी ने बताया कि पिछले पांच साल में जिस तरह से मोदी सरकार ने काम किया है उस से मुसलमानों में बहुत उत्साह है और मुसलमान मतदान के दिन की प्रतिक्षा कर रहे है ताकि पिछली बार से ज़्यादा समर्थन देकर केंद्र दोबारा मोदी सरकार लाएं जो बिना किसी तुष्टीकरण के देश में मुसलमानों के लिए विकास करती है श्री छपरवी के मुम्बई पहुंचने पर महाराष्ट्र सरकार के राज्यमंत्री हाजी हैदर आज़म व उर्दू एकेडमी महाराष्ट्र के चेयरमैन डॉ. अहमद राणा के नेतृत्व में सैकड़ो मुस्लिम कार्यकर्ताओं द्वारा श्री छपरवी का जोरदार स्वागत समारोह का आयोजन किया गया- वहीं इस मौके पर सारण ज़िला भाजपा के नेताओं ने भी श्री छपरवी को बधाई देते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि श्री छपरवी मुम्बई में पार्टी के लिए बेहतर प्रदर्शन करेंगे साथ ही एपीजे अब्दुलकलाम शांती अमन सेना के संस्थापक तशफ्फी हुसैन ने भी हर्ष जताया है और कहा कि ये सारण ज़िला के गर्व की बात है कि एक छोटे से कार्यकर्ता की प्रतिभा को गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। बधाई देने वालो में सारण के सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद,अमनौर विधायक चोकर बाबा,छपरा विधायक डॉ. सीएन गुप्ता,नगर अध्यक्ष सत्यानन्द सिंह,अशोक सिंह,ज़फ़र इमाम,असलम परवेज़,अनवर खान, शाहिद खान इत्यादि ने दिया




Recent Comments