सनसनी: हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका,पुलिस शिनाख्त में जुटी
छपरा।वुधवार की सुबह रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के सामने निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर हत्या के बाद शव फेंकने की खबर से सनसनी फैल गई।आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।लेकिन समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाया था।बताया जा रहा है कि इनई पंचायत के मुबारकपुर गांव के सामने निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर हत्या के बाद शव को फेंक दिया गया है।मृतक की उम्र 45वर्ष के आसपास होगी और उसपर चाकू से हमले के निशान है।स्थानीय लोगों का मानना है कि अपराधी रात में हत्या के बाद शव को फेंककर फरार हो गए होंगे।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई बताई जा रही है।




Recent Comments