वाराणसी 17 सितम्बर, 2021: सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के साथ –साथ वाराणसी मंडल पर 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर,2021 तक “विशेष स्वच्छता अभियान” चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वाराणसी मंडल पर इस पखवाड़े के अंतर्गत 17 सितम्बर,2021 को स्वच्छ स्टेशन दिवस के रूप में मनाया गया ।
स्वच्छता पखवाड़े के क्रम में आज का दिन स्वच्छ स्टेशन दिवस के रूप में मनाया गया जिसमे नामित अधिकारीयों द्वारा ए१ एवं ए श्रेणी के स्टेशनों – बनारस ,गाजीपुरसिटी,बलिया, आजमगढ़, देवरिया सदर, मऊ,छपरा एवं सीवान स्टेशनों की व्यापक साफ-सफाई की गई और दैनिक यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन और स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया । वाराणसी मंडल के नामित अधिकारीयों द्वारा उपरोक्त स्टेशनों – पर स्थित प्रसाधनों,स्नानागारों ,स्टेशन की नालियों, स्टेशन सेक्शन के ट्रैकों,प्लेटफार्मों,यात्री प्रतीक्षालयों एवं यात्री हालों तथा सर्कुलेटिंग एरिया की सधन साफ –सफाई किया गया । इस दौरान नामित अधिकारियो एवं वरिष्ठ सुपरवाईजरों द्वारा गहन निरिक्षण करके गिले और सूखे कचरों के लिए पृथक कूड़ादान की उपलब्धता , सफाई कर्मचारियों की उपयुक्त वर्दी की उपलब्धता, स्टेशनों पर मेकेनिकल सफाई यंत्र एवं सुरक्षा उपकरणों की क्रियाशीलता, वाटर बूथों एवं पेय जल स्थानों की स्वच्छता सुनिश्चित की गई ।
इस अभियान के दौरान गाड़ियों में गंदगी फ़ैलाने वाले यात्रियों को पकड़ा गया और कड़ी चेतावनी एवं नैतिक जिम्मेवारी समझा कर छोड़ दिया गया । इस दौरान यात्रियों से स्टेशनों पर स्वच्छता कायम रखने के परिप्रेक्ष्य में फीड बैक भी लिया गया और उनको यात्रा के दौरान स्टेशनों एवं गाड़ियों में गंदगी फैलाने से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत होकर स्वच्छता के प्रति सदैव जागरूक रहकर अन्य यात्रियों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करने का सन्देश दिया । इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसरों में पोस्टर/बैनर/नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता फैलाई जा रही है तथा जन सूचना प्रणाली के माध्यम से लगातार यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशनों एवं गाड़ियों में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर अन्य यात्रियों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करने की अपील जा रही है ।
स्वच्छता पखवाड़े के परिप्रेक्ष्य में कल दिनांक 18 सितम्बर,2021 को स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस के रूप में मनाया जायेगा जिसमे नामित अधिकारीयों द्वारा ट्रेनों का सफाई एवं आनबोर्ड निरीक्षण किया जायेगा साथ ही वाराणसी मंडल के टेर्मिनेटिंग एवं ओरिजिनेटिंग स्टेशनों से/तक संचालित होने वाली रेलगाड़ियों में व्यापक अभियान चलाकर साफ-सफाई की जाएगी और ट्रेनों के अंदर स्वच्छता बनाए रखने हेतु यात्रियों को जागरूक किया जायेगा ।

इनपुट-अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी