मध्य विधालय काजीपुर के शारीरिक शिक्षक का निधन,शोक सभा कर दी गयीं श्रधांजलि

डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के उ म विधालय काजीपुर के शारीरिक शिक्षक मुकूल कुमार मुराली का निधन अचानक सोमबार की रात्री मे हो गया ।
काजीपुर गांव निवासी 50 बर्षिय शिक्षक मुकूल कुमार मुराली सुगर रोग से पीड़ित थे जिसका इलाज चल रहा था ।सोमबार को चुनाव के प्रशिक्षण मे भी शामिल हुए थे । रात्री मे अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गयी । उन्होंने 2012 मे शारीरिक शिक्षक के रुप मे योगदान किया था ।
उनके दो पुत्री एवं एक पुत्र है जो अभी छोटे है ।
उनके निधन पर विधालय परिवार ने शोक सभा का आयोजन कर शोक व्यक्त किया ।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालो मे मुख्य रुप से उ म वि काजीपुर के प्राचार्य दशरथ सिंह , प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह , शिक्षक अशोक कुमार राय , सुमन जी , काशीनाथ राय , चन्द्रभुषण कुमार , मनोज कुमार , रमेश कुमार , दिग्विजय सिंह , दिनबंधु गाँधी , अनिता कुमारी , रामनारायण राम , आलोक कुमार सहित सभी शिक्षक संगठनों ने संवेदना व्यक्त की है ।




Recent Comments