चुनाव आयोग ने की लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा, 7 चरण में होंगे चुनाव, 23 को होगी मतगणना

दैनिक खोज खबर, डेस्क

चुनाव आयोग ने आज संध्या 5 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोक सभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी। वर्ष 2019 का लोक सभा चुनाव कुल सात चरणों मे होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने मीडिया को इस बाबत जानकारी दी।

ये रहे सात चरण :

पहला चरण : 11 अप्रैल
दूसरा चरण : 18 अप्रैल
तीसरा चरण : 23 अप्रैल
चौथा चरण : 29 अप्रैल
पांचवा चरण : 6 मई
छठा चरण : 12 मई
सातवां चरण : 19 मई

मतों की गिनती 23 मई को होगी। चुनाव के तारीखों के घोषणा के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।