रक्तदान : मौत से जूझ रही प्रसव पीड़िता को आखिरकार सोशल मीडिया द्वारा संचालित अनुभव जिंदगी का वाट्सअप ग्रुप का मिला सहारा
मांझी(सारण) खून की कमी के कारण जीवन और मौत से जूझ रही प्रसव पीड़िता को आखिरकार सोशल मीडिया द्वारा संचालित अनुभव जिंदगी का वाट्सअप ग्रुप का सहारा मिला।

मिली जानकारी के अनुसार साधपुर ।कोपा। के एक निजी क्लिनिक में रविवार की देर रात मांझी प्रखंड के बनवार गांव निवासी मनीष गुप्ता की पत्नी को सर्जरी के जरिये पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। पुत्र प्राप्ति की खुशियां तब काफूर हो गई जब चिकित्सक ने महिला मरीज के लिए तत्काल दो यूनिट ब्लड की जरूरत बताई। परिजन रात भर बी पॉजिटिव ब्लड की खोजबीन करते रहे पर कहीं न मिला। थक हार कर गुड़िया के पति ने अनुभव जिंदगी का वाट्सप ग्रुप के संचालक से ब्लड उपलब्ध करने की गुहार लगाई और कुछ ही देर में ग्रुप के सदस्य व मांझी के पूर्व मुखिया स्व सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र रोहित गुप्ता तथा समाजसेवी चन्दन गुप्ता ने स्वयं क्लिनिक पहुंच कर दो यूनिट ब्लड उपलब्ध करा दिया। तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने मरीज की जीवन रक्षा में ससमय महत्वपूर्ण योगदान के लिए उक्त सोशल मीडिया ग्रुप का आभार प्रकट किया।




Recent Comments