छपरा/तरैया:प्रखंड के रामबाग स्थित घंटी बाबा के दरबार मे ग्रामीणों के उपस्थिति में प्रेमी-प्रेमिका अग्नि को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बंध गए।तरैया प्रखंड के चैनपुर के प्रेमी एवं मशरख थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के प्रेमिका अपने परिजनों एवं ग्रामीणों के उपस्तिथि में रामबाग के घंटी बाबा मंदिर में परिणय सूत्र में बंध गए।लड़का एवं लड़की के परिजन विवाह करने के लिये एक दूसरे को देख चुके थे।तब तक लॉक डाउन होने के कारण शादी नही हो सका।इसी बीच दोनों मोबाईल से बातचीत करने लगे।और एक साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे।इसी बीच आज लड़का एवं लड़की एक दूजे के होने के लिए तरैया घंटी बाबा के दरबार मे उपस्थित हो गए जहाँ ग्रामीणों ने प्रेमी युगल के परिजनों के उपस्थिति में परिणय सूत्र में बंध गए।उक्त मौके पर मंदिर के पुजारी मुन्ना बाबा,तरैया मुखिया प्रतिनिधि विनोद मांझी,पूर्व मुखिया अनिल कुमार यादव,अमरनाथ सिंह,श्री कांत सिंह, राजू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।