मढ़ौरा में छात्र प्ररेणा शिविर का हुआ आयोजन
मढौंरा( सारण) : निबंधन एंव परामर्श केन्द्र के तव्वधान में इस्लामिया +2 उच्च महाविधालय ओल्हनपुर में छात्र-छात्राओ का प्ररेणा शिविर हुआ जिसमें सैकड़ो छात्र छात्राओ ने भाग लिया।इसकी अध्यक्षता प्राचार्या राजेशवर राय ने और सचांलन डा.रजनीश कुमार ने किया।

शिविर को सबोंधित करते हुए योजना प्रबंधक नीतू सिन्हा ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,स्वयं सहायता भत्ता एंव कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।सचांलक डा. रजनीश कुमार ने युवा छात्र-छात्राओ को आर्थिक हल युवाओ को बल कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की।
शिविर में डा0 रजनीश कुमार ,मजहर अली ,राजेश कुमार,पप्पु कुमार, पवन कुमार, रोहित कुमार,शमशाद आलम,मकशुद आलम सहित संस्था के सचिन रेमी उपस्थित थे।




Recent Comments