सारण :सारण :बाबा मखदूम की मजार पर सालाना उर्ष मेला का आयोजन
नगरा : नगरा ओपी थाना क्षेत्र के कटेशर रसूलपुर गांव स्थित बाबा मखदूम की मजार पर सालाना उर्ष मेला का गुरुवार को आयोजन किया गया।जहाँ पहले ही दिन मजार पर भीड़ देखने को मिलने लगी। पहला दिन का गुरुवार की जलसा का आयोजन किया गया है।वहीँ हजारो की संख्या में महिला पुरुष मखदूम बाबा की मजार पर चादरपोशी के लिए दूर दराज से आकर चादर पोसी कर रहे हैं।और बाबा मखदूम भी अपने बंदों पर करम करते हैं।
यहां आने वाले लोग बाबा मखदूम के मजार पर दुआ करते हैं और फातेहा भी पढ़ते है और मखदूम शाह की कृपा से उनकी दुआएं कबूल होती है।यहीं कारण है कि हर वर्ष एग्यारही शरीफ के उर्स का आयोजन किया जाता है।जिसमें सभी समुदाय के लोग आते हैं और बाबा मखदूम शाह की मजार पर चादरपोशी कर मन्नते बाबा से मांगते हैं।
इस मौके पर मेले में काफी भीड़ भी होता है।जिसको लेकर मौके पर विधि ब्यस्था बनाये रखने के लिए नगरा ओपी थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय अपने दल बल के साथ पहुचे तथा अंचल सीओ अरबिंद प्रसाद सिंह, रुस्तम अली, मोहम्मद इसरफिल, मोहम्मद रहमत आलम, मोहम्द जमालुद्दीन सहित अन्य शामिल थे.





Recent Comments