दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर टेहटी मोड़ के पास मढ़ौरा छपरा मुख्य सड़क एक अनियंत्रित पिक अप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार यमुना राम का 26 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार राम बुरी तरह से जख्मी हो गया। दुर्घटना में बाइक का पाट्स पाट्स अलग हो ग ए। सामने से आ रही पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक दो टुकड़े में टूट कर बिखर गया। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त बाइक का अगला हिस्सा निकल कर दूसरे बाइक से टकराया जिसमें एक अन्य बाइक सवार तरैया निवासी दंपति और बच्चा दुर्घटना का शिकार बन जख्मी हो गए। सभी जख्मी का इलाज वही के स्थानीय चिकित्सक ने किया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल रमेश कुमार राम ने बताया कि कुछ जरूरी काम से मढ़ौरा गया था छपरा लौटने के दौरान पिकअप ने धक्का मार दिया। सोमवार की शाम हुई दुर्घटना के एक स्थानीय चश्मदीद व्यक्ति बिनोद कुमार ने बताया कि संयोग अच्छा था कि मोटर साइकिल चालक दूर जा गिरा जिससे उसका जान बच गई।




Recent Comments