मोतिहारी एसपी को कारण बताओ नोटिस
#परवेज़ अख्तर/सिवान :
16 वर्ष पूर्व गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के संबंध में सर्विस रिपोर्ट नहीं दिए जाने को लेकर सीवान के एसीजेएम चार एनके प्रियदर्शी की अदालत ने मोतिहारी के तत्कालीन एसपी को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 2002 में जिला जज प्रांगण के समीप मोतिहारी जिला के ढाका थाना अंतर्गत एक अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। जमानत मिलने के बाद अभियुक्त पुनः फरार हो गया। इसके बाबत अदालत ने अनुसंधानकर्ता से स्पष्टीकरण तलब करते हुए सर्विस रिपोर्ट देने का आदेश पारित किया था। बावजूद इसके सर्विस रिपोर्ट नहीं देने पर अनुसंधानकर्ता के विरुद्ध अदालत ने वेतन रोके जाने का भी आदेश पारित किया था, फिर भी अभियुक्त के संबंध में सर्विस रिपोर्ट नहीं आने पर अदालत ने मोतिहारी के तत्कालीन एसपी को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए जवाब तलब किया है।




Recent Comments