Θ बेतिया – नरकटियागंज:– विद्यार्थी परिषद ने रेलवे स्टेशन के अवैध वेंडरों पे करवाई को लेकर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौपा

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,नरकटियागंज की एक प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे स्टेशन के अवैध वेंडरों पे करवाई को लेकर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर जिला संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि नरकटियागंज प्लेटफार्म पर लोकल पानी 20 रुपया में बेचा जा रहा है तथा मांस की भी बिक्री जोरो से हो रही है जिससे आम यात्री बीमार पर रहे है। रेलवे प्रशासन इसपर मूकदर्शक बनी हुई है। धर्मेश कुमार और अंकित दुबे ने कहा कि इसमें सबसे ज्यादा शोषण छात्रों का ही हो रहा है ।

सैकड़ों की संख्या में छात्र स्टेशन से रोज पढ़ने के किए ट्रेन से जिला मुख्यालय जाते है और लोकल पानी पी कर तथा बासी समान खा के बीमार पर रहे है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस ज्ञापन कि एक प्रतिलिपि डी आर एम समस्तीपुर को भेजा गया है ।करवाई नहीं होने पर परिषद् आंदोलन करेगी। इस प्रतिनिधिमंडल में जिला संयोजक रौशन कुमार,नगर एसएफडी प्रमुख सिद्धि राज सिंह, अंकित दुबे,धर्मेश कुमार और प्रिंस श्रीवास्तव शामिल थे॥




Recent Comments