
विज्ञान संकाय में सिवान के मृत्युंजय कुमार को प्रथम तो सारण की सिमरन गुप्ता दूसरे स्थान पर
दैनिक खोज खबर/छपरा। बिहार बोर्ड इंटर 2024 का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया गया है। इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार ने टॉपर किया है। साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने टॉप किया। वहीं कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी टॉपर किया है. इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। जिसमे विज्ञान संकाय में 87.7%, कॉमर्स में 94.88% तो आर्ट्स में 86.15% छात्रों को सफलता प्राप्त हुई हैं।
इंटर विज्ञान संकाय में बिहार टॉपर की सूची में दूसरे स्थान पर सारण की सिमरन को बधाइयों का तांता :
परसा(सारण)।।दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के दरियापुर बाजार निवासी धर्मेन्द्र गुप्ता की पुत्री सिमरन गुप्ता को बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में साइंस स्ट्रीम मे बिहार टॉपर में 477 अंक लाने पर दूसरा स्थान प्राप्त किया हैं। बेहतरीन उपलब्धि पर भजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने उनके घर पहुंच कर परिक्षार्थी छात्रा सिमरन एवं उनके माता-पिता को भी अंग वस्त्र और मिठाई खिलाकर बधाई दिया। साथ ही उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। शिक्षक उमेश कुमार को भी अच्छी शिक्षा देने के लिए बधाई दी।इस अवसर पर पिता धर्मेन्द्र गुप्ता, माता ममता देवी, उनके नाना दिनेश प्रसाद, भाजपा नेता धनजय चौबे, सतेंद्र साह शाह, अजय पूरी, बिनोद गिरी सनी सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो की सिमरन गुप्ता दरियापुर यमुनाचारी हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज की छात्रा है।




Recent Comments