बेतिया – गौनाहा:– *अधिकारीओ के उपस्थिति मे स्कूली बच्चो ने निकाली प्रभातफेरी*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* बुधवार को राजकीय बुनियादी विधालय पडरौन में ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत स्कुली बच्चो ने प्रभातफेरी निकाली ।
वही मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने नारा लगाया विद्यालय पढने जाऐंगे घर में शौचालय बनाऐंगे । नोडल पदाधिकारी जेएसएस अरविन्द कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत सफाई, शौचालय, अवास, पेंशन, जनधन योजना, बिजली व गौस कनेक्शन तथा कृषि संबंधित सम्सयाओं का समाधान कर उक्त गांव को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा । वही सुपरवाइजर बीओ रवि कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत पडरौन, लक्ष्नौता तथा भितिहरवा गांव को लिया गया हैं । इस योजना को सफल बनाने के लिए पडरौन गांव के लिए जेएसएस, लक्ष्नौता के लिए बीओ, भितिहरवा के लिए बीसीओ कृष्ण नरायण दीक्षित को नोडल पदाधिकारी बनाया गया हैं । वही सुपरविजन के लिए कृषि पदाधिकारी को अधिकृत किया गया है ।
प्रभातफेरी के बाद विद्यालय परिसर में जेएसएस, कृषि पदाधिकारी, आशुतोष कुमार, पंचायत सेवक मधुरेन्द्र माझी वार्ड सदस्य संजित माझी तथा प्रधान शिक्षक दिनेश प्रसाद आदि लोगो ने झाड़ू लगा कर स्वच्छता कार्य को सफल बनाने का प्रयास किया ।




Recent Comments